makar sankranti 2026 Images : आज मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पोंगल पर्व मनाया तो वहीं मकर संक्रांति का उल्लास पूरे देश में देखने को मिल रहा है। संगम नगरी प्रयागराज से लेकर हरिद्वार की हरकी पौड़ी तक में गंगा स्नान और आस्था की डुबकी लगाकर लोगों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुरुआत की।
उत्तर भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण में पोंगल, पूर्व में गंगासागर मेला और पश्चिम में पतंगों से सजा आसमान पूरे देश में इस पर्व की रौनक बढ़ा देता है। प्रयागराज के संगम पर डुबकी लगाते श्रद्धालु हों या तमिलनाडु में नई फसल का स्वागत करते किसान, हर तस्वीर में एक साझा भाव है। तस्वीरों में देखें प्रयागराज से हरिद्वार तक, मकर संक्रांति और दक्षिण के पोंगल की धूम।