फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव के इन पवित्र मंदिरों का करें दर्शन, दोगुना हो जाएगा मजा

Sat, 15 Feb 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri Places: महाशिवरात्रि के मौके पर आप कुछ जगहों का चुनाव कर के घूमने भी जा सकते हैं। इन जगहों पर बेहद अलग तरह से त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आप अपने त्योहार को और दिलचस्प बना सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूम भी सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महादेव का मंदिर - फोटो : इंस्टाग्राम
महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को है। महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन दो भी महादेव की उपासना करता है, उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप कुछ जगहों का चुनाव कर के घूमने भी जा सकते हैं। इन जगहों पर बेहद अलग तरह से त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आप अपने त्योहार को और दिलचस्प बना सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूम भी सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram
वाराणसी

काशी को महादेव का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है। काशी की गलियों में आज भी हर तरफ हर-हर महादेव ही गुंजायमान होता है। यहां पर सबसे बड़े शिव मंदिर है और बता दें कि यहां महाशिवरात्रि पर बेहद खास तरह से मनाई जाती है। इस दिन काशी के मंदिरों में शिव बारात का भी आयोजन होता है। यही नहीं, इस बारात में हर कोई अलग-अलग देवी-देवताओं की भी भूमिका निभाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हिमाचल प्रदेश - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी में भूतनाथ का मंदिर महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन करता है। यहां के मंदिर में देश-विदेश से भक्तों का तांता लगता है। कहा जाता है कि 500 साल पहले यहां के एक परिवार ने महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया था, जिसके बाद हर साल यह पारंपरिक रूप से चलता है। यहां का मेला काफी भव्य और बड़ा होता है।

4 of 5
बाबा महाकाल के मंदिर मे 9 नही 10 दिन रहेगी महाशिवरात्रि पर्व की धूम
उज्जैन

उज्जैन का महाकाल मंदिर महादेव के भक्तों के लिए काफी बड़ा तीर्थ स्थल है। यहां पर महाशिवरात्रि का त्योहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपना यह पर्व खास बनाना चाहते हैं तो यहां पर घूमने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार

हरिद्वार में महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर हर घाट की अलग ही मान्यता है। यहां पर हर की पौड़ी में डुबकी लगाने के लिए हर कोई आता है और अलग-अलग मंदिरों के दर्शन भी करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें