Mahashivratri 2025 Gujarat Jyotirlinga Tour : महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। इस दौरान आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। देशभर में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिसमें से दो गुजरात राज्य में हैं। अगर आप गुजरात के रहने वाले हैं या महाशिवरात्रि के आसपास के दिनों में गुजरात जा रहे हैं तो यहां स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें।
हालांकि महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए पहले से बुकिंग करा कर ही यात्रा पर आएं। यहां आपको गुजरात के दोनों शिवलिंग के बारे में विस्तार बताया जा रहा है। साथ ही गुजरात के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कैसे और कितने दिनों में कर सकते हैं, इसकी भी पूरी जानताकी दी जा रही है। गुजरात के दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कितना खर्च आ सकता है, लेख में इसका भी संभावित अनुमान लगाया गया है।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
सौराष्ट्र क्षेत्र के प्रभास पाटन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
गुजरात के द्वारका से लगभग 25 किलोमीटर दूर दारुकावन में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर इन पवित्र स्थलों के दर्शन की योजना बनाते समय यात्रा की लागत और व्यवस्था पर विचार करना महत्वपूर्ण है।