Mahakumbh 2025: जैसे-जैसे महाकुंभ मेला अपने समन के दिनों के करीब बढ़ रहा है, प्रयागराज में भीड़ बढ़ती जा रही है। सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु व पर्यटक संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसका परिणाम ये हुआ कि प्रयागराज की सीमाओं पर लंबा जाम लग गया है। प्रयागराज जाने और वहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हैं। ऐसे में जो लोग घर से सामान पैक करके निकले थे, वह संगम तक पहुंच ही नहीं पा रहे। कई यात्री प्रयागराज पहुंचने से पहले आधे रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं। अगर आप भी प्रयागराज में लगे भीषण जाम के कारण महाकुंभ तक नहीं पहुंच पा रहे तो घूमने की इच्छा को मारकर वापसी न करें बल्कि प्रयागराज के आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने जा सकते हैं। यहां प्रयागराज के करीब बसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जहां महाकुंभ आने वाले घूमने जा सकते हैं।
इसमें बनारस को शामिल न करें, क्योंकि इस समय गंगा के किनारे बसे बनारस शहर में भी काफी भीड़ है। भीड़ के कारण यहां भी भीषण जाम है। इसलिए प्रयागराज जाने वाले वाराणसी की ओर अपनी गाड़ी का रूख करने से बचें।