फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hill Station Near Prayagraj: प्रयागराज के पास हैं ये पांच हिल स्टेशन, संगम स्नान के बाद यहां जा सकते हैं घूमने

Mon, 13 Jan 2025 02:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सुदूर जगहों से प्रयागराज के महाकुंभ में आने वाले लोग संगम स्नान और धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो प्रयागराज के पास के इन हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं। ये स्थान न केवल आपकी यात्रा को खास बनाएंगे, बल्कि मानसिक शांति और सुकून भी प्रदान करेंगे।  
विज्ञापन
1 of 6
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Prayagraj District Administration
Hill Station Near Prayagraj : प्रयागराज अपने धार्मिक महत्व और संगम स्नान के लिए प्रसिद्ध, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से समृद्ध है। प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो चुकी है। हर 12 साल में लगने वाला सबसे पवित्र और दिव्य उत्सव 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रहेगा,  जिसमें पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होना है। महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री आ रहे हैं। इसमें स्टीव्स जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स का नाम भी शामिल है।

सुदूर जगहों से प्रयागराज के महाकुंभ में आने वाले लोग संगम स्नान और धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो प्रयागराज के पास के इन हिल स्टेशनों का रुख कर सकते हैं। ये स्थान न केवल आपकी यात्रा को खास बनाएंगे, बल्कि मानसिक शांति और सुकून भी प्रदान करेंगे।  
विज्ञापन

2 of 6
विंध्याचल माता मंदिर, मिर्जापुर - फोटो : Instagram
मिर्जापुर (विंध्याचल क्षेत्र)

मिर्जापुर की दूरी प्रयागराज से लगभग 90 किमी है। यहां का विंध्याचल क्षेत्र विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। विंध्याचल क्षेत्र न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि  यहां आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भी बेहद मनमोहक है। यहां विंध्यवासिनी देवी का मंदिर और त्रिकूट पर्वत दर्शनीय हैं। आप प्रयागराज से टैक्सी, बस या ट्रेन के जरिए मिर्जापुर की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
चित्रकूट - फोटो : Instagram
चित्रकूट

संगम नगरी प्रयागराज से लगभग 130 किमी दूर चित्रकूट है। इस स्थान का धार्मिक और  ऐतिहासिक महत्व है। चित्रकूट का इतिहास रामायण काल से संबंधित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये स्थान आदर्श विकल्प है। यहां के घने जंगल, शांत पहाड़ और मंदाकिनी नदी का तट मनमोहक अनुभव प्रदान करते हैं। चित्रकूट की गुफा रोमांचक सफर का अनुभव कराती है।

4 of 6
रीवा - फोटो : instagram
रीवा

मध्य प्रदेश का यह शहर प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत स्थान है। रीवा प्रयागराज से लगभग 150 किमी दूर है। रीवा अपनी पहाड़ियों, झरनों विशेष रूप से केवटी जलप्रपात और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। रीवा में आप ऐतिहासिक किले और संग्रहालय भी देख सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
पचमढ़ी - फोटो : instagram
पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो कि हरी-भरी वादियों, गुफाओं और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच बसे इस स्थान का वातावरण शांत और अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां बी फॉल्स, अप्सरा विहार और जटा शंकर गुफा देखने जा सकते हैं। ये हिल स्टेशन प्रयागराज से लगभग 350 किमी दूर स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रांची - फोटो : Instagram
रांची

झारखंड की राजधानी रांची हिल स्टेशन और जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। रांची में दशम फॉल, हुंडरू फॉल और रॉक गार्डन घूमने लायक हैं। रांची का शांत और ठंडा मौसम आपको तरोताजा कर देगा। रांची प्रयागराज से लगभग 370 किमी दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें