Mahabaleshwar Trip For Couples: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों, सुहाने मौसम और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। पार्टनर के साथ सफर के लिए किसी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो महाबलेश्वर की सैर कर सकते हैं। हालांकि अगर आपके पास वक्त कम है तो एक अच्छी योजना बनाकर पार्टनर के साथ रोमांटिक सफर का आनंद लिया जा सकता है। एक दिन की महाबलेश्वर ट्रिप आपके रिश्ते में नई ताजगी ला सकती है।
पुणे से महाबलेश्वर की दूरी लगभग 120 किमी है, जिसका सफर तय करने में करीब 3 घंटे का समय लग जाएगा। वहीं मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 285 किमी है। यहां बस से पहुंचने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है। आइए जानें कि एक दिन की ट्रिप को कैसे बनाएं रोमांटिक और यादगार।