Maha Kumbh 2025 : प्रत्येक 12 वर्ष में महाकुंभ का आयोजन होता है। महाकुंभ संगम नगरी प्रयागराज में मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज यानी कि 13 जनवरी 2025 से हो गई है और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन इस कुंभ मेले का समापन होगा। इस दौरान करोड़ों लोग पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। कुंभ के मौके पर देश-विदेश से लोग प्रयागराज गंगा में स्नान के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की योजना बना रहे हैं तो इस यात्रा को धार्मिक के साथ ही पर्यटन यात्रा भी बना सकते हैं। प्रयागराज में सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं हैं बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी हैं, जो आपको घूमने के लिए शानदार मौका देते हैं।
प्रयागराज कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है, जिन्हें आप महज दो दिनों की छुट्टी में घूम सकते हैं। आइए जानते हैं प्रयागराज के पर्यटन स्थलों के बारे में और कैसे दो दिन में सफर पर पूरा कर सकते हैं।