Madhya Pradesh Jyotirlinga Tour Plan : महाशिवरात्रि का पर्व 26 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं। अगर आप मध्य प्रदेश या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां स्थित ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग हैं- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा)। दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो सही यात्रा योजना बनाकर 2-3 दिनों में आराम से दर्शन किए जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश के ज्योतिर्लिंग
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन)
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा)
ये दोनों ज्योतिर्लिंग एक-दूसरे से लगभग 140 किमी की दूरी पर स्थित हैं, इसलिए आप इन्हें एक ही यात्रा में आसानी से कवर कर सकते हैं।