फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 अरब रुपये में बना है 32 मंजिला गिटार होटल, 24 घंटे चलती है पार्टी, नजारे देख यकीन नहीं करेंगे आप

Tue, 04 Feb 2020 03:29 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Guitar Hotel, Florida - फोटो : Social Media
अगर आपके पास पैसे हों तो ऐश करने के लिए जगहों की कमी नहीं है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शानदार होटल है, जोकि धनकुबेरों के लिए ऐशगाह है। 450 फीट लंबा यह होटल गिटार की शेप में है और अपनी सुंदरता, आर्किटेक्ट, इंटीरियर से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस होटल के बारे में कहा जाता है कि यहां पार्टी कभी रुकती ही नहीं है।

विज्ञापन

2 of 6
गिटार होटल - फोटो : Social media
इस 32 मंजिली होटल में 638 लग्जरी कमरे हैं, जबकि रूफ टॉप पर इसके बाहर की तरफ 13 एकड़ में फैला लैगून पूल है। वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां 19 रेस्टॉरेंट हैं। इन सब के अलावा यहां 42 हजार वर्ग फीट का स्पा, सैलून और साल्टरूम वगैरह है। गिटार होटल के पास ही सात सितारा ओएसिस टावर भी बनाया गया है, जिसमें 168 कमरे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गिटार होटल - फोटो : Social media
इस होटल के बार और लांज में पीने-पिलाने के दौर हमेशा चलते रहते हैं। यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए है। म्यूजिक और हार्ड रॉक की दीवानगी का यहां खास ख्याल रखा जाता है। यहां के ऑडिटोरियम में 7000 संगीत प्रेमी एक साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

4 of 6
गिटार होटल - फोटो : Social media
इस गिटार शेप होटल को शीशे के आर्किटेक्ट और लाइट्स से इस तरह सजाया गया है कि मीलों दूर से यह जगमगाता नजर आता है। लेजर बीम और एलईडी लाइट्स की रोशनी से इसे खास चमक दी गई है। 20,000 फीट तक ऊंची इसकी रोशनी आकाश को भेदती हुई ऊपर जाती है, जो इस होटल को अद्भभुत रूप देती है।
विज्ञापन

5 of 6
गिटार होटल - फोटो : Social media
लग्जरियस लाइफ की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह होटल बहुत ही खास है। कारण कि यहां पार्टी कभी खत्म ही नहीं होती। हाल ही में इस सेमिनोल हॉर्ड रॉक होटल-केसिनो की शुरुआत हुई है, जहां मनोरंजन और ऐशो-आराम का पूरा इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिटार होटल - फोटो : Social media
गैंबलिंग के शौकीनों का यहां खूब जमावड़ा लगता है। केसिनो के हाई लिमिट सेक्शन में लाखों-करोड़ों के दांव लगते हैं। बताया जाता है कि यहां आसपास की आबादी में करीब एक करोड़ लोगों को गैंबलिंग की लत है।

तो आप भी लग्जरियस लाइफ का शौक रखते हैं, तो एक बार फ्लोरिडा के इस होटल घूम आइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें