फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Hacks: सफर में खाने की टेंशन खत्म! साथ रखें ये 4 चीजें, गैस न हो तो भी बन जाएगा खाना

Thu, 12 Mar 2026 12:29 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Travel Food Hacks: यात्रा के दौरान बिना गैस के खाना बनाने के लिए आप अपने साथ कुछ छोटे इलेक्ट्रिक किचन गैजेट रख सकते हैं। जैसे इलेक्ट्रिक केटल, सैंडविच मेकर, इंस्टेंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट फूड और ड्राई स्नैक्स। इनकी मदद से आप होटल या कमरे में आसानी से हल्का खाना तैयार कर सकते हैं और गैस की कमी का असर आपकी यात्रा पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
1 of 1
सफर में साथ क्या ले जाएं ताकि खाने की दिक्कत न आए - फोटो : Amar ujala

Safar Me Kya Le Jaye: इन दिनों दुनिया के कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसी स्थिति की वजह से सप्लाई चेन पर असर देखने को मिल रहा है। इसका असर कई जगहों पर एलपीजी गैस की सप्लाई और होटल-रेस्तरां सेवाओं पर भी पड़ सकता है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कुछ होटल और छोटे रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद भी हो गए हैं या खाने की कीमतें बढ़ गई हैं।

ऐसे में जो लोग किसी दूसरे शहर या लंबी यात्रा पर हैं, उनके लिए खाने का इंतजाम करना कुछ मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप यात्रा के दौरान कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में रख लें, तो बिना गैस के भी आसानी से हल्का खाना बना सकते हैं।

सफर में साथ क्या ले जाएं?

  • इलेक्ट्रिक केटल

इलेक्ट्रिक केटल यात्रा के दौरान सबसे काम की चीजों में से एक है। इसकी मदद से आप पानी उबाल सकते हैं। इंस्टेंट नूडल्स बना सकते हैं। ओट्स या सूप तैयार कर सकते हैं और चाय या कॉफी बना सकते हैं। यह छोटा और हल्का उपकरण होता है, इसलिए इसे ट्रैवल बैग में रखना आसान होता है।

 

  • सैंडविच मेकर

अगर आपके पास छोटा सैंडविच मेकर है तो आप आसानी से जल्दी तैयार होने वाला खाना बना सकते हैं। इससे आप वेज सैंडविच, चीज सैंडविच और टोस्ट जैसे हल्के स्नैक्स मिनटों में बना सकते हैं।

 

  • इंस्टेंट फूड या रेडी-टू-ईट पैकेट

यात्रा के दौरान हमेशा कुछ इंस्टेंट फूड पैकेट साथ रखना अच्छा होता है। जैसे,

  • इंस्टेंट नूडल्स

  • रेडी-टू-ईट खिचड़ी

  • इंस्टेंट सूप

  • ओट्स

इन चीजों को बनाने के लिए सिर्फ गर्म पानी की जरूरत होती है।

 

  • ड्राई स्नैक्स और हेल्दी फूड

सफर के दौरान ऐसे स्नैक्स भी साथ रखें जो जल्दी खराब न हों। जैसे, ड्राई फ्रूट्स, भुने चने, मूंगफली और एनर्जी बार। ये चीजें न सिर्फ पेट भरती हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देती हैं।


 यात्रा के दौरान ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
 

सफर में खाने की परेशानी से बचने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • हमेशा हल्का और पोर्टेबल किचन गैजेट रखें।
  • ऐसे फूड आइटम रखें जो जल्दी खराब न हों।
  • होटल या कमरे में बिजली की सुविधा जरूर जांच लें।
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें