वसुंधरा
क्या आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल करने वाली हैं? इस प्लानिंग में कुछ बातें आपको जरूर ध्यान रखनी होंगी। रोमा और उसका परिवार गांव घूमने की तैयारी कर रहा है। उसका गांव घर से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए रोमा का पति नीलेश कह रहा है कि “अपनी गाड़ी से ही चलते हैं।” लेकिन रोमा ऐसा नहीं चाहती, क्योंकि पिछली बार उसे बच्चों और सामान की वजह से यात्रा करने में काफी परेशानी हुई थी। दूसरी ओर, नीलेश कार से ही जाने पर अड़ा है, क्योंकि उसे सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद नहीं है। वैसे, नीलेश ही नहीं, आजकल अधिकांश लोग यात्रा करने के लिए निजी वाहन को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में आपको यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।