फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 4 सबसे खूबसूरत शहर जहां की शाम बना देती है आपको दिवाना

Thu, 25 Jul 2019 03:46 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
सभी के जीवन में शाम के अपने-अपने मायने हैं। कोई शाम को अकेले बिताना पसंद करता है तो कोई दोस्तों के साथ। लेकिन हर कोई शाम को खूबसूरत तरीके से बिताना चाहता है। जहां ठंडी हवाएं हो और हो बस सुकून। जिस तरह लोगों के जीवन में सुबह काफी महत्व रखता है वैसे ही शाम की अपना महत्व है। ये वो पल होता है जब दिन, रात की ओर ढल रहा होता है। इसलिए अगर आप भी शाम को खूबसूरत तरीके से बिताना चाहते हैं, कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए उन शहरों की शाम ढूंढ कर लाए हैं जो बेहद खूबसूरत होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेरिस, फ्रांस
रोमांस का शहर पेरिस की शाम अपने आप में एक खूबसूरती की मिशाल है। दिन के मुकाबले पेरिस रात में एक और आश्चर्यजनक शहर है। लेकिन इसका आकर्षण आपके नियमित शहरों से थोड़ा अलग है। पेरिस में मौजूद Seine River पर खूब सारे जोड़े आकर अपनी शाम को खूबसूरत बनाते हैं। यहां पर वो कपल आते हैं जो शाम को घूमना और आनंद लेना पसंद करते हैं। अगर आप पेरसि घूमने आएं तो जान  लें कि पेरिस में सबसे अच्छी चीजों में से एक इस खूबसूरत नदी के किनारे टहलना है। वैसे तो पेरिस में घूमने और देखने लायक बहुत सारी चीजें हैं जो आपको आकर्षित करेंगी। लेकिन यहां की शाम दूसरे शहरों की शाम से ज्यादा मनोमहक होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixabay
एम्सटर्डम, नीदरलैंड्स
एम्सटर्डम एक खूबसूरत शहर है और रात में इसकी भव्यता लगभग दस गुना बढ़ जाती है। एम्सटर्डम में देखने के लिए लेट नाइट वाले कैफे, डिस्को और भी बहुत कुछ हैं। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक घूमे जाने वाला कॉन्सर्ट हॉल कॉन्सर्टगेबॉव भी यहीं है। आप यहां पर अकेले जाकर संगीत का आनंद ले सकते हैं। जिम्मी वू जो कि शहर का सबसे बेहतरीन क्लबों में से एक है। यह जगह पार्टी प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। River Amstel के किनारे-किनारे आप नाइट वॉक कर सकते हैं। यह जगह आप में से उन लोगों के लिए है जो स्वभाव से मिलनसार हैं। 

4 of 5
- फोटो : pixabay
Hoi An, Vietnam
Hoi An बैकपैकर्स के लिए किसी आश्चर्यों से भरी जगह से कम नहीं है। होई एएन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया था। ये जगह शाम गुजारने के लिए बेस्ट है।  यह शहर खुद को इतिहास के माध्यम से प्रस्तुत करता है। आधुनिक वियतनाम का चेहरा, होई एन वह है जहां आप सस्ते शराब और बढ़िया वियतनामी भोजन का स्वाद ले सकते हैं। शहर की सड़कों को ग्लोब के आकार के लालटेन से सजाया गया है, जबकि सड़क के विक्रेता स्मृति चिन्ह से लेकर स्वादिष्ट स्थानीय भोजन तक कई वस्तुओं को बेचते हैं। आप यहां पर शाम गुजारने के लिए थू बॉन नदी पर घूम सकते हैं। यह जगह आप में से उन लोगों के लिए है जो स्वभाव से मिलनसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंकॉक, थाईलैंड
चारों तरफ से खूबसूरत बीचेस से बैंकॉक घिरा हुआ है। शहर में मौजूद भीड़भाड़ से दूर इन बीच तक पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और सारी थकान व तनाव आप भूल जाएंगे। बैंकॉक में Koh Samet, Koh Chang, Koh Mat जैसे कई शानदार बीच मौजूद हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। आप बैंकॉक नाइट मार्केट में दोस्तों के साथ या अकेले शाम बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें