प्रयागराज में चल रहा कुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। कुंभ में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु मोक्ष की कामना के लिए गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। हिंदू धर्म को नहीं जानने वालों के लिए कुंभ एक सुनहरा मौका होता है, जिससे वह बेहद ही करीब से हिंदू धर्म को जान सकते हैं। अगर आप भी कुंभ नहाने प्रायगराज आ रहे हैं तो हम आपको बता रहें हैं कि प्रयागराज के आसपास किन धार्मिक जगहों पर आप घूम सकते हैं।