Best Places to Visit in August: अगस्त 2022 में कई पर्व हैं। इस महीने में फ्रेंडशिप डे से लेकर रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्दशी और हरतालिका तीज मनाई जा रही है। ऐसे में अगस्त माह में कई छुट्टियां भी मिलेंगी। अगर अगस्त महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान है, तो त्योहारों के मौके पर मिलने वाली छुट्टियों पर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। 7 अगस्त को फ्रेंडशिप डे हैं। ऐसे में वीकेंड पर आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। वहीं 11 अगस्त रक्षाबंधन से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक 4 छुट्टियां हैं। फिर 19 अगस्त शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टियां हैं। इसमें भी वीकेंड मिलाकर तीन दिन के लिए आप ट्रिप पर जा सकते हैं। ऐसे में अगस्त महीने में अगर किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो ये जगहें घूमने के लिए बेहतर विकल्प हैं।