फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच 12 ज्योतिर्लिंगों का क्या है हाल? जानें कैसे हो रही है भगवान की पूजा-आरती

Mon, 20 Apr 2020 07:52 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिर्लिंग
देश में घोषित लॉकडाउन के बीच तीर्थयात्राएं भी फिलहाल बंद हैं। देशभर के लोगों को कोरोना संकट खत्म होने का इंतजार है। धर्मावलंबी भी यही चाहते हैं कि कोरोना संकट खत्म होने के साथ लॉकडाउन भी खत्म हो और एक बार फिर से देश के पावन तीर्थस्थलों की यात्राएं शुरू हो सके। फिलहाल मंदिरों के पट केवल पूजन-आरती के लिए ही खोले जाते हैं। मंदिरों के पुजारी ज्योतिर्लिंगों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इन मंदिर प्रबंधनों की ओर से संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। सात ज्योतिर्लिंग प्रबंधनों की ओर से जरूरतमंदों को राहत सामग्री दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिर्लिंग दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से प्रतिदिन 4000 भोजन पैकेट शहर के जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओंकारेश्वर मंदिर, श्रीशैल मल्लिकार्जुन, घृष्णेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और भीमाशंकर मंदिर की ओर से भी जरूरतमंदों के बीच गांवों के गरीब परिवारों को अन्नदान किया गया है। त्र्यंबकेश्वर मंदिर की ओर से राहत कोष में 51 लाख रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Mahakaleshwar, Ujjain - फोटो : Social Media
बहुत सारे लोग इस बारे में जानना चाहते होंगे कि 12 ज्योतिर्लिंगों में इन दिनों कैसे पूजा, अर्चना, भोग और आरती वगैरह हो रही हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर में सुबह पांच बजे पट खुलते हैं। यहां समय से मंगला आरती, भोग आरती और शयन आरती होती हैं। हालांकि केवल पुजारी ही अंदर प्रवेश करते हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे पट खुलते हैं, जो 11 बजे रात को बंद होते हैं। इस बीच समयानुसार नियमित पूजन-आरती होती है।

4 of 6
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
महाराष्ट्र के भीमाशंकर, घृष्णेश्वर और गुजरात के ओढा नागनाथ में भी समयानुसार पूजा-अर्चना और आरती होती है। काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में सुबह तीन बजे मंदिर खुलने के साथ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Mallikarjun jyotirling
तमिलनाडु के रामेश्वरम् और गुजरात के सोमनाथ में भी नियमित सेवा, पूजन-आरती की जा रही है। वहीं, आंध्रप्रदेश के मल्लिकार्जुन में शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।  त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पालकी निकाली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kedarnath - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पट 29 अप्रैल को खुलेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। 25 अप्रैल को मठ से डोली निकाली जाएगी। वहीं झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलता है। सरकारी पूजा के बाद पट बंद हो जाते हैं। श्रद्धालुओं को जल्द ही सबकुछ पहले जैसा होने की उम्मीद है, ताकि वे फिर से पहले की तरह बाबा का जलाभिषेक कर सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें