फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है सोलो टूरिंग के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिका

Tue, 16 Jul 2019 01:47 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
मडोना सोलो टूरिंग के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिका हैं। कैथलिक परिवार में जन्मी मडोना ने अमेरिका में एक सोलो टूर के दौरान शो की टिकटों के जरिए करीब 9649 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वह 80 के दशक में क्वीन ऑफ पॉप के तौर पर भी प्रसिद्ध रहीं हैं। बिलबोर्ड ने मडोना के नए एलबम "मैडम एक्स' को पहली पायदान पर रखा है। मैडम एक्स, मडोना का नौवां एलबम है।

 
विज्ञापन

2 of 3
madonna
मडोना अपने फैशन और लुक के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। एक जमाने में वह फैशन ट्रेंड सेट करती थीं। आलीशान जिंदगी जीने वाली मडोना के पास 34 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की कारें हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू7, ऑडी8, बेटले, जगुआर और मर्सिडीज शामिल है। बेवर्ली हिल्स में मडोना का 192 करोड़ रुपए का बंगला है। इस बंगले में टेनिस कोर्ट भी बनाया गया है। वह इनदिनों ब्राजीलियन मॉडल केविन सैंपियो को डेट कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मडोना - फोटो : सोशल मीडिया
मडोना की पहली शादी चार साल चली और तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की जो सिर्फ आठ साल चली। मडोना के छह बच्चे हैं। मडोना की दूसरी शादी हॉलीवुड निर्देशक गाय रिची के साथ हुई थी। 1984 में मडोना का म्यूजिक एलबम "लाइक ए वर्जिन' ने काफी धूम मचाई। दुनियाभर में इस एलबम ने प्रसिद्धी बंटोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें