मडोना सोलो टूरिंग के जरिए दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिका हैं। कैथलिक परिवार में जन्मी मडोना ने अमेरिका में एक सोलो टूर के दौरान शो की टिकटों के जरिए करीब 9649 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वह 80 के दशक में क्वीन ऑफ पॉप के तौर पर भी प्रसिद्ध रहीं हैं। बिलबोर्ड ने मडोना के नए एलबम "मैडम एक्स' को पहली पायदान पर रखा है। मैडम एक्स, मडोना का नौवां एलबम है।