फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम भी घूमने की बेहतर जगह, छुट्टियों को बना सकते हैं यादगार

Tue, 11 Dec 2018 05:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्राकृतिक सुंदरता का अलग अनुभव होता है - फोटो : social media
भारत का उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम बेशक घूमने के लिए ज्यादा मशहूर नहीं है लेकिन यहां जाते ही प्राकृतिक सुंदरता का अलग अनुभव होता है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह है, जहां जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। यहां घूमने के साथ कई ऐक्टिविटीज भी होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मिजोरम की राजधानी आइजॉल में घूमने के कई बेस्ट प्लेस है - फोटो : social media
मिजोरम की राजधानी आइजॉल में घूमने के कई बेस्ट प्लेस है। जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ जा कर लुत्फ उठा सकते हैं। आइजोल में सबसे बेहतर म्यूजियम और पिकनिक स्पॉट है। इसके अलावा यहां से कुछ दूरी पर तम्दिल झील है, जहां जाकर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। वहां बांस से बनी वस्तुएं ज्यादा देखने को मिलती हैं
विज्ञापन

3 of 5
पहाड़ों के बीचो-बीच कई रास्ते ऐसे हैं - फोटो : social media
मिजोरम में आप ट्रैकिंग और बाइकिंग का बेहतर मजा ले सकते हैं। पहाड़ों के बीचो-बीच कई रास्ते ऐसे हैं जहां आप बाइकिंग के दौरान आनंद उठा सकते हैं। यहां बाइकर्स के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए गए है। जहां अनुभवी लोग एक तरफ चलते हैं तो वहीं नए बाइकर्स अलग ट्रैक पर चलते हैं। हालांकि यहां जाने का सही समय होता 

4 of 5
आप ट्रैकिंग कर पहाड़ों से हसीन वादियों का लुत्फ उठा पाएंगे - फोटो : social media
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप ट्रैकिंग कर पहाड़ों से हसीन वादियों का लुत्फ उठा पाएंगे। जंगलों के बीच ट्रैकिंग करते समय नेचर से जुड़ने का मौका मिलता है। लोग ट्रैकिंग करके जब थक जाते है वहीं कैंपिंग करके खाना और आराम करते हैं। इसके अलावा आप वहां के संस्कृति को जान सकते है वहां के पारंपरिक भोजन का आनंद उठा सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिजोरम में कोई रेल की सुविधा नहीं है - फोटो : social media
मिजोरम जाने के लिए सिर्फ एक एयरपोर्ट है। यहां तक पहुंचने के लिए कोलकाता और गुवाहाटी से फ्लाइट ली जा सकती है। बता दें मिजोरम में कोई रेल की सुविधा नहीं है। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन असम के सिल्चर में है जो मिजोरम तक 8 घंटे में पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें