महाराष्ट्र का एक ऐसा हिल स्टेशन जहां पहुंचने के बाद लोग थकान भूल जाते हैं। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को देखते ही आपका तनाव कहां गायब हो जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के खंडाला की, जहां जाकर लोग खूब एंजॉय करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
खंडाला को सुंदरता का वरदान मिला हुआ है
- फोटो : social media
कहते हैं खंडाला को सुंदरता का वरदान मिला हुआ है। वैसे तो खंडाला बहुत छोटा हिल स्टेशन है, लेकिन यहां की हरियाली और खूबसूरत पहाड़ लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। जिनको शहर की भाग-दौड़ से दूर जाकर शांति और सुकून चाहिए तो यह जगह उनके लिए बेस्ट है।
विज्ञापन
3 of 5
यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है
- फोटो : social media
यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है। हर समय यहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। आम लोगों के अलावा यहां कई कलाकार भी अपना वीकेंड मनाने आते रहते हैं। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है ड्यूक नोज। यह एक खड़ी चट्टान की तरह है। यह एक लोकप्रिय जगह है, जहां लोग पिकनिक मनाने भी जाते हैं।
4 of 5
अगर आप प्रकृति के गोद में जाना चाहते हैं
- फोटो : social media
अगर आप प्रकृति के गोद में जाना चाहते हैं तो यहां के भूशी झील जरूर जाएं। यहां जाना आपके लिए खूबसूरत अहसास होगा। खूबसूरत वातावरण में आप अपने परिवार या फिर दोस्तों संग घूमने जा सकते हैं।
खंडाला से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोनावला हिल स्टेशन घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है
- फोटो : social media
खंडाला से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोनावला हिल स्टेशन घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाकर आपका हॉलीडे यादगार हो जाएगा। बता दें कि यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी मशहूर है।