फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में जा रहे हैं तो ऐसे चंद सेकेंड में घर बैठे बुक करें ट्रेन की टिकट

Thu, 17 Jan 2019 06:04 PM IST
shubham लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kumbh
प्रयागराज में मकर संक्रांति से हिंदुओं के सबसे बड़े उत्सव कुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक मेला 3 मार्च तक चलेगा। 15 जनवरी को पहला शाही स्नान था। अब अगला शाही स्नान 4 फरवरी को होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप चंद सेकेंड में घर बैठे ही कुंभ मेले की टिकट बुक करा सकते हैं और लंबी लाइन की झंझट से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
kumbh
भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर लगे कुंभ में जा रहे हैं। अगर आप भी कुंभ जा रहे हैं तो आप भारतीय रेलवे की नई सुविधा के जरिए घर बैठे ही आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
kumbh
आप कुंभ जाने के लिए भारतीय रेलवे के ऐप के जरिए घर बैठे जनरल टिकट बुक करा सकते हैं। भारतीय रेलवे ने हाल ही में यूटीएस ( UTS) ऐप (UTSOnMobile) लॉन्च किया है। इस ऐप के इस्तेमाल से आप घर बैठे  ही अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या करें टिकट बुक करने के लिए

4 of 7
kumbh
इस ऐप के जरिए टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी। इस तरह आप खुद को रजिस्टर कर लेंगे और इसके बाद आप स्मार्टफोन पर ओटीपी आएगी। इस ऑटोपी को सब्मिट करते ही आपके फोन में मैसेज आ जाएगा और इस तरह आप ऐप को लॉग इन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
kumbh
लॉग इन करते ही आपका शून्य-बैलेंस आर-वॉलेट खाता एक्टिव हो जाएगा। इस ऐप से आप जनरल बुकिंग, क्विक बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट और क्यूआर बुकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपना टिकट कैंसल भी करा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
kumbh
इसमें ऑफलाइन मोड भी है। इसके जरिए इंटरनेट न होने पर भी आप टीटी को अपना टिकट दिखा सकते हैं। अपने आर-वॉलेट को आप को पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए रीचार्ज कर सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए एक बार में चार टिकट बुक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kumbh
आपको बता दें कि उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे ने मिलकर सिर्फ यूपी में कुंभ मेला आने के लिए 25 स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। ये ट्रेनें जनवरी, फरवरी और मार्च में अगल-अलग तारीख को चलेंगी। ज्यादातर ट्रेनों को चलाने में शाही स्नान की तारीखों का विशेष ध्यान रखा गया है। पहला शाही स्नान हो चुका है जबकि अगला फरवरी में है। रेलवे झूंसी, भटनी, मऊ, गोरखपूर, छपरा, फैजाबाद और लखनऊ जैसे कई शहरों से स्पेशल ट्रेन चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें