फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कम बजट में कर सकते हैं विदेश यात्रा, रोजाना का खर्च भी मामूली

Sun, 25 Nov 2018 05:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विदेश - फोटो : Pixabay
विदेश घूमना सबका सपना होता है। लोग चाहते है साल में एक बार विदेश जरूर जाएं और वहां जाकर शॉपिंग करें। अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करें, लेकिन जब आप बजट के बारे में सोचते हैं तो आप शिमला, मनाली या गोवा में कहीं एक जगह घूमने का प्लान बना लेते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे देश, जहां आप आसानी से घूमकर आ सकते हैं। कुछ देश ऐसे भी हैं जहां आप बजट की चिंता किए बगैर घूमकर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भूटान - फोटो : Pixabay
भूटान
एक व्यक्ति के आने जाने के टिकट का खर्च 9 हजार से ज्यादा नहीं लगेगा। वहां रुकने का खर्चे 1500 रुपये लगेगा। 100 रुपये तक में पसंद का खाना मिल जाएगा, हालांकि बजट थोड़ा कम और ज्यादा हो सकता है, इसलिए बजट से कुछ ज्यादा पैसा लेकर जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रीलंका - फोटो : file photo
श्रीलंका-
चेन्नई से श्रीलंका जाने का खर्च लगभग 11,000 से 12,000 रुपये लगेगा। वहां एक रात रुकने का खर्च करीब 1000 रुपये लगेगा और रही बात खाने की तो 400 से ज्यादा प्रतिदिन का खर्च नहीं आएगा। 

4 of 6
मलेशिया - फोटो : social media
मलेशिया
मलेशिया बहुत खूबसूरत जगह है। यहां यात्रा करने के लिए 10 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा हर रोज करीब 600 रुपये खर्च होंगे। 300 रूपये में भरपेट खाना हो जाएगा। अगर आपको शॉपिंग ज्यादा पसंद है तो उसके लिए आपको अलग से पैसे रखने होंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंगापुर - फोटो : social media
सिंगापुर
सिंगापुर घूमने का शौक हर किसी को होता है। आपको बता दें यहां घूमने के लिए टिकट 16000 हजार रुपये में हो जाएगा। यहां रुकने के लिए हॉस्टल्स में सस्ती सुविधा उपलब्ध है। इसका प्रतिदिन का खर्चा 1500 रुपये आता है। 500 रुपये में आप वहां के हॉकर सेंटर से भरपेट खाना खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maldives - फोटो : social media
मालदीव
मालदीव का नाम हर किसी की जुबां पर होता है। यहां जाने और आने का खर्च 20000 हजार रुपये तक हो जाएगा। वहां के गेस्ट हॉउस में एक रात रुकने के लिए 1500 रुपये खर्च करने पड़ेगे। यहां के रेस्टोरेंट में 200 रुपये में अच्छा खाना मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें