फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abroad Trip in Summer: गर्मियों की छुट्टी के लिए बच्चे करें विदेश यात्रा की जिद, तो इन जगहों पर घुमा सकते हैं आप

Mon, 23 May 2022 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों की छुट्टी में विदेश ट्रिप - फोटो : सोशल मीडिया
Abroad Trip In Summer: गर्मी की छुट्टियों का हर किसी को इंतजार रहता है। लोगों को गर्मी भले ही ज्यादा पसंद न आए लेकिन गर्मियों में घूमने का शौक जरूर होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक गर्मियों में ट्रैवल प्लान बनाते हैं। रोजाना की दौड़ भाग और कामकाज के बीच जहां लोग आराम और सुकून के लिए किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो वहीं बच्चे स्कूल की छुट्टी घर पर रहकर नहीं बिताना चाहते, बल्कि बाहर घूमने जाना चाहते हैं। इसके लिए बच्चे छुट्टियां शुरू होने से पहले ही जिद करने लगते हैं। कई सारी जगहों को विकल्प के तौर पर रखते हैं। सोशल मीडिया के जरिए बच्चे विदेशी लोकेशन देखकर इंप्रेस हो जाते हैं और अपने अभिभावकों से विदेश ट्रिप पर ले जाने की जिद करते हैं। ऐसे में माता पिता बच्चों की इच्छा तो पूरी करना चाहते हैं लेकिन विदेश ट्रिप को लेकर असमंजस में रहते हैं कि बच्चों और परिवार को किस विदेश डेस्टिनेशन पर ले जाएं। चलिए जानते हैं बजट फ्रेंडली विदेशी ट्रिप के बारे में, जहां परिवार, बच्चों के साथ जा सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
नेपाल - फोटो : istock
नेपाल

भारत के पड़ोसी और सबसे करीबी देशों में से एक नेपाल है। नेपाल जाने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत भी नहीं पड़ती। नेपाल में घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल हैं। नेपाल में प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर है। वहीं यहां बर्फ से ढकी चोटियां, प्राचीन नदियां, खूबसूरत नजारे हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक का मन मोह लेंगी। यह देश सस्ता भी है। जितने बजट में आप भारत के अंदर किसी ट्रिप पर जा सकते हैं, उतने ही बजट में आप नेपाल में घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मालदीव का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Blissful Travel and Leisure
मालदीव

पार्टनर, दोस्तों या बच्चों के साथ आप गर्मियों में मालदीव जा सकते हैं। मालदीव वैसे तो कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक है, लेकिन बच्चों के साथ भी आप कुछ अच्छी एक्टिविटी कर सकते हैं। बीच पर बच्चों संग पानी में मस्ती और एक्वामरीन का लुत्फ आप उठा सकते हैं। बच्चों को यह जगह रोमांचित तक देगी।

4 of 5
सिंगापुर - फोटो : pixabay
सिंगापुर

कम बजट में विदेश जाना चाहते हैं तो बच्चों और पार्टनर को लेकर सिंगापुर जा सकते हैं। कम पैसों में यहां आपका आधुनिक इमारतें, शाॅपिंग माॅल और चकाचौंध भरी लाइफस्टाइल देखने को मिलेगी। बच्चों को सिंगापुर की रोमांचक गतिविधियां उत्साहित करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाईलैंड - फोटो : Pixabay
थाईलैंड

देश से बाहर घूमने जाने का मन है तो आप थाईलैंड की सैर कर सकते हैं। घूमने के लिए थाईलैंड खूबसूरत देश है, जहां के मंदिर, खूबसूरत नजारे, ऐतिहासिक जगहें मिलेंगी। यहां समुद्र किनारे पूरी रात पार्टी करने और प्रकृतिकता के बीच रहने का शानदार मौका मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें