फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी होटल से सामान लेकर घर ले जाने की है आदत तो इस खबर को जरूर पढ़ें

Thu, 01 Aug 2019 08:07 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बाद हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया और हम शर्मसार हो भी क्यों ना आखिर जिस देश के लोगों को अच्छे दिल का माना जाता हो और विदेश में उनपर चोरी का इल्जाम लगे तो शर्म आएगी ही। दरअसल, इंडोनेशिया के बाली में घूमने गए भारतीय परिवार ने जब होटल के कमरे से चेकआउट किया तो वह अपने साथ कई ऐसी सारी चीजें उठा लिया जो साथ लेकर जाना नहीं था। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय पर्यटकों की छवि पर सावलिया निशान लग गया। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब आप किसी होटल में जाएं तो कौन से सामान आप अपने साथ ला सकते हैं या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
लग्जिरियस लाइफ देने के लिए होटल के कमरे में वह सारी सुविधाएं मौजूद होती हैं, जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को डेली रुटीन में होती है। लेकिन कई बार लोग इन निजी सुविधाओं को अपना समझ कर अपने साथ वापस ले आते हैं। उन्हें लगता है कि होटल के कमरे में गी दई सारी चीजें या सुविधाएं केवल उनके लिए हैं और वे उपयोग करने के साथ उसे अपने बैग में भर कर ले जा सकते हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि इस तरह करना चोरी करने के बराबर है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI
होटल की प्रापर्टी को समझना हम सबके लिए जरूरी है। जब भी आप होटल में चेक इन करें तो हर चीज को अपना समझने की भूल ना करें। होटल में आपकी सुविधा के लिए कई बार कमरे में मौजूद फ्रीज में वाइन, जूस आदि रखे होते हैं। आप इन चीजों का इस्तेमाल तो कर सकते हैं। लेकिन ये सापी चीजें शैंपू व साबुन की तरह मुफ्त नहीं होते हैं। उनका पेमेंट आपको चेकआउट के समय करना होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
ये चीजें आप साथ ले जा सकते हैं
होटल के कमरे में मौजूद ब्रश, शैंपू, तेल, कंघी, क्रीम, डिस्पॉजिबल शावर कैप और स्लीपर आदि आपके प्रयोग के लिए होती हैं। यही नहीं होटल के कमरे में मौजूद चाय, कॉफी, चीनी और नमक के शैसे भी आप रख सकते हैं। आप चाहें तो इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं और साथ ले भी जा सकते हैं। इसे साथ रखने पर होटल को कोई आपत्ति नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : SPAREROOM
होटल के टॉवल, पिलो, बेडशीट, मैट आदि आपके इस्तेमाल के लिए ही हैं। लेकिन आप इन्हें अपने घर नहीं ले जा सकते हैं। हेयर ड्रायर, रिमोर्ट, बैटरीज, अवन, इलेक्ट्रिच हीटर और केतली सब आपके इस्तेमाल के लिए हैं ना कि घर ले जाने के लिए। पेंटिंग्स, डिजाइनर आइटम या डेकोरेटिव चीजें आपके कमरे की सुंदरता बढ़ाती हैं। इसलिए इसे अपने घर पर ना ले जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें