फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट लाइफ के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये 5 शहर, युवाओं को करते हैं आकर्षित

Mon, 28 Jan 2019 09:54 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
delhi nightlife
आजकल के दौर में नाइट लाइफ युवाओं को बहुत आकर्षित करने लगी है। इसके लिए वह काफी भटकते भी हैं। पहले के समय नाइट लाइफ के लिए केवल एकाध शहर ही जाने जाते थे, लेकिन अब के समय में कई ऐसे शहर हैं जहां की नाइट लाइफ युवाओं को बहुत आकर्षित करती है। नाइट लाइफ यानी कि रात को संगीत की तेज धुन और ऊर्जा से भरे युवा और उनके हाथ में लहराता हुआ जाम का ग्लास। आइए जानते हैं कि किन शहरों का बेहतरीन है नाइट लाइफ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
nightlife in jaipur
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आप ऐतिहासिक इमारतों के साथ नाइटलाइफ को भी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। जयपुर की मिडनाइट बाजार नाइटलाइफ की रौनक बढ़ाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
nightlife in mumbai
मुंबई
मुंबई की नाइट लाइफ तो युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां की नाइट लाइफ सिर्फ पब या डिस्क तक ही सिमित नहीं है। बल्कि आप मरीन-ड्राइव, चौपाटी बीच, नरीमन प्वाइंट और फोर्ट रोड और ड्राइविंग, डांस, ड्रिंकिंग, समुद्र तटों की सैर, सड़क किनारे स्थित ढाबों व रेस्टोरेंट्स में डिनर आदि को भी एन्जॉय कर सकते हैं। 
 

4 of 6
nightlife in kolkata
कोलकाता
रसगुल्ला और हावड़ा ब्रिज के अलावा कोलकाता अपनी नाइटलाइफ के लिए भी फेमस है। कोलकाता की लाइफ जहां दिन में बहुत अस्त व्यस्त दिखता है वहीं रात को और खूबसूरत हो जाती है। यही कारण है कि इस शहर को कहा जाता है कि कोलकाता दिन में कुछ और रात में कुछ और है। कोलकाता में बड़ी संख्या में नाईट कल्ब, पब, डांस बार है। जहां युवा दिलों की धड़कनें एक होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
nightlife in goa
गोवा
जब बात पार्टी और नाइट लाइफ की हो तो गोवा के बात किए बिना बात अधूरी रह जाएगी। युवाओं को गोवा का बीच ही नहीं बल्कि नाईट लाइफ भी काफी आकर्षित करती है। अगर आप गोवा में हैं और पार्टी को फुल ऑन एंज्वॉय करना चाहते हैं तो अंजुना बीच जाना कभी न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nightlife in bangalore
बैंगलोर
भारत की सिलिकॉन वैली यानी बैंगलोर इन दिनों अपनी नाइटलाइफ के लिए युवाओं के बीच लोकप्रिय है। यही कारण है कि बैंगलोर को पब कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। बैंगलोर का एमजी रोड युवाओं के बीच पार्टी करने के लिए खासा लोकप्रिय है। यहां करीब 50 से ज्यादा पब स्थित हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें