थाईलैंड
2010 से थाईलैंड जाने वाले भारतीयों हर वर्ष औसत 10 फ़ीसदी बढ़े हैं। थाईलैंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारत 2017 में पांचवे नंबर पर था जबकि 2013 में सातवें नबर पर था।
आख़िर थाईलैंड भारतीयों को इतना क्यों भा रहा है?
नई दिल्ली से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक जाने में चार से पांच घंटे का वक़्त लगता है। जो भारतीय अपने देश में फ्लाइट से सफर करते हैं उनके लिए बैंकॉक का किराया भी बहुत ज़्यादा नहीं है। आज की तारीख़ में में आठ से दस हज़ार के किराए में फ्लाइट से बैंकॉक पहुंचा जा सकता है।