गुफा वाला मंदिर
यह मंदिर प्रीत विहार में है। यहां गुफा के भीतर माता रानी विराजमान है। गुफा के भीतर मां चिंतपूर्णी, माता कात्यायनी, संतोषी मां, लक्ष्मी जी, ज्वाला जी की मूर्तियां हैं। गुफा में गंगा जल की एक धारा बहती रहती है। इस मंदिर का निर्माण 1987 में शुरू हुआ था और यह मंदिर 1994 में बनकर तैयार हुआ था।