फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए विश्व की उन प्राचीन भाषाओं के बारे में जो आज भी बोली और समझी जाती हैं

Mon, 25 Jan 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय प्राचीन भाषाओं से जुड़ी रोचक जानकारी - फोटो : Social Media

विश्वभर में न जाने कितनी भाषाएं हैं, जो अलग- अलग क्षेत्रों में बोली जाती हैं लेकिन यह बात तो तय है कि इन सब भाषाओं की जननी कुछेक ही प्राचीन भाषाएं हैं। यह प्राचीन भाषाएं आज भी विश्व के कई देशों में बोली जाती हैं बल्कि नई पीढ़ी तो इन प्राचीन भाषाओं को फिर से सीखना चाहती हैं ताकि वे इन भाषाओं को समझ सकें। इन भाषाओं में रचे ग्रंथों का अध्ययन कर सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए भारतीय प्राचीन भाषाओं से जुड़ी रोचक जानकारी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
संस्कृत - फोटो : Social media
संस्कृत
संस्कृत का अर्थ है - संस्कार की हुई या परिमार्जित भाषा। यह शास्त्रीय भाषा क़रीब 5 हज़ार वर्ष पुरानी है। सभी आधुनिक भारतीय भाषाएं जैसे हिंदी, मराठी, पंजाबी, उड़िया, नेपाली, कश्मीरी आदि इसी से उत्पन्न हुई हैं। महर्षि पाणिनि द्वारा रचित ‘अष्टाध्यायी' संस्कृत व्याकरण का प्रसिद्ध ग्रंथ है। प्राचीन ग्रंथ आज भी संस्कृत में ही उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तमिल - फोटो : PTI
तमिल
यह एक द्रविड़ भाषा है। भारत के अलावा यह श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में भी बोली जाती है। तमिल का लगभग 2500 वर्ष का अखण्डित इतिहास लिखित रूप में है। यह भारत की 5 वीं सबसे बड़ी भाषा है। विश्वभर में 5 करोड़ से अधिक लोग तमिल बोलते हैं। तमिल का साहित्य द्रविड़ भाषाओं में सबसे पुराना है। 

4 of 6
अरबी - फोटो : सोशल मीडिया
अरबी
अरबी को विश्व की पांचवी सबसे अधिक बाेली जाने वाली भाषा माना जाता है। यह भाषा अरब प्रायद्वीप में फली-फूली तथा आज यह उत्तरी अफ्रीका, अरब और मध्य पूर्व देशों में बोली जाती है। इस्लामिक धर्मग्रंथ कुरान अरबी में लिखा गया है। मध्यकाल के दौरान धार्मिक अध्ययनों में अरबी का व्यापक प्रयोग हुआ है इसलिए समय के साथ यह बहुत प्रचलित होती गई। 
विज्ञापन

5 of 6
चीनी - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी
इस भाषा के लिखित प्रमाण शांग साम्राज्य (1766 ईपू-1123 ईपू ) के शिलालेखों में मिलते है। दरअसल, ‘चीनी' एक भाषा नहीं बल्कि भिन्न भाषाओं का एक समूह है। इस समूह की मंदारिन भाषा विश्व में सबसे अधिक क़रीब 120 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है। चीनी लिपि भारत और यूरोप की लिपि से भिन्न है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रीक - फोटो : social media
ग्रीक
ग्रीक भाषा प्राचीन भाषाओं में से एक है। कई प्राचीन ग्रंथ ग्रीक भाषा में लिखे गए हैं। प्राचीन यूनानी साहित्य और बाइबिल का न्यू टेस्टामेंट ग्रीक भाषा में लिखा गया है। यह यूनान और सायप्रस की आधिकारिक भाषा है। क़रीब 1000 ईसापूर्व में होमर द्वारा रचित महाकाव्य ‘इलियड' और ‘ओडिसी' मूलत: ग्रीक भाषा में लिखे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें