फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में मौजूद कुंड के पानी का रंग देश में संकट आने पर हो जाता है काला

Fri, 12 Apr 2019 07:33 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूं तो अपनी खूबसूरत वादियों के लिए कश्मीर के पहाड़ विश्व में प्रसिद्ध हैं। लेकिन कश्मीर के इस मंदिर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल इस मंदिर में एक कुंड मौजूद है जिसका पानी संकट आने से पहले काला हो जाता है। लोगों के आस्था की केंद्र इस मंदिर की ऐसी ही कई खूबियां हैं। आइए जानते हैं अगले स्लाइड में इस मंदिर की खूबियों के बारे में। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर के गांदरबल जिले में मौजूद तुलमुला गांव में माता खीर भवानी का मंदिर स्थित है जो लोगों के आस्था की केंद्र है। यहां प्रति वर्ष जून के महीने में मेला का आयोजन किया जाता है। जून में शुक्ल पक्ष की ज्येष्ठ अष्टमी पर लोग यहां मेला देखने आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इस मंदिर की खासियत यह है कि देश में विपदा आने से पहले इस मंदिर के कुंड का पानी काला हो जाता है। चिनार के पेड़ों के बीच मौजूद माता खीर भवानी के मंदिर में हर साल लोगों का हुजूम उमड़ता है। इस मंदिर में माता को दूध और खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

4 of 5
मंदिर में आए श्रद्धालु परिसर में ही बने झरने में दूध और खीर माता को अर्पित करते हैं। स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि मंदिर के नीचे बहने वाले पवित्र झरने के रंग से घाटी की स्थिति का संकेत मिलता है। मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर में आई हुई कई विपदाओं से पहले इस कुंड के पानी का रंग बदल चुका है। जल का रंग काला या गहरा होने पर कश्मीर के लिए अशुभ संकेत माना जाता है। गांदरबल का यह पवित्र मंदिर पूरे साल खुला रहता है। श्रीनगर से इस मंदिर तक आने के लिए आपको टैक्सी हायर करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें