पहाड़ों, नदियों, झरने और खूबसूरत जंगलों से भरपूर केरल को सीएनन द्वारा उन 19 जगहों की लिस्ट में रखा गया है, जहां 2019 में ट्रैवलिंग के शौकिनों को जाना चाहिए। वैसे तो अधिकांश लोग अपना हनीमून मनाने केरल ही आते हैं, क्योंकि यहां की शांति और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों ही उन्हें खूब लुभाती है। इसके अलावा ट्रैवेलिंग के दौरान एडवेंचर करने वालों के लिए केरल पसंदीदा जगहों में से एक है। पिछले साल आई खतरनाक बाढ़ से केरल को काफी नुकसान पहुंचा था ऐसे में सीएनएन की ये लिस्ट इस बात को साबित करती है कि केरल अब भी अपनी खूबसूरती को संभाले रखा है। आइए जानते हैं कि आपके लिए क्या कुछ है केरल में जहां आप सूकून, पार्टी और प्राकृतिक खूबसूरती को पास से निहार सकते हैं।