कर्नाटक का एक जिला है कारवार जो पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। आपको यहां पर एक ही शहर में जंगल, समुद्र तट और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएंगी। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कारवार के समुद्री तटों के बारे में जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। यहां ढेर सारे बीच हैं जहां दूर-दूर से पर्यटक लुत्फ उठाने आते हैं।