सुकून देनी वाली शांति और ऑफिस की भागदौड़ से कुछ पल के लिए बाहर निकलना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन जगह ढूंढ कर लाएं हैं। ऐसी जगह जो उन दोस्तों के मुंह से भी नहीं सुना होगा जो हर वीक एंड पर पहाड़ों की सैर करता है। क्योंकि यहां ना तो नैनिताल जैसी भीड़ है ना तो शिमला के माल रोड जैसे बाजार। यहां केवल शांति,सुकून और खूबसूरती। इन सबको एक साथ देखने के लिए बस एक चीज चाहिए वो है आपके भाग दौड़ भरी जिंदगी से सुकून के दो पल। जब आप सुबह उठें तो ऑफिस जाने के लिए ना उठें बल्कि खिड़की से बर्फ की चादरों से ढके पहाड़ को देखने के लिए उठे। तो आइए हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको ये सबकुछ मिलेगा।