Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023: सावन शुरु हो गए हैं। भगवान शिव के प्रिय माह सावन का हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विशेष महत्व है। इस महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। वहीं शिव पूजन के लिए शिवालयों, मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं।
भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। सावन में अगर आप भी भगवान शिव के अद्भुत और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
आईआरसीटीसी के ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को एक साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिल रहा है। टूर पैकेज के अंतर्गत भीमाशंकर, ग्रिनेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओंकारेश्वर, परली वैजनाथ, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। सावन के पावन माह में सातों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए आईआरसीटीसी टूर पैकेज की पूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही हैं।