फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की पहाड़ियों पर बसा है ये खूबसूरत पार्क, जहां के नजारे रोमांचित कर देंगे

Sun, 19 May 2019 02:36 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kerala trip
अगर आप एडवेंचर टूरिज्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए केरल का ये डेस्टिनेशन बेस्ट है। ये एक ऐसी जगह है जो केरल की बेइंतहा खूबसूरत वादियों में बसा हुआ है। इसके अलावा इस जगह को विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति का श्रेय मिला हुआ है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं केरल के कोल्लम के बारे में, जहां जाने के लिए आप बेसब्र हो उठेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
कोल्लम के जटायु नेचर पार्क को बनने में दस साल का लंबा समय लग गया। इसमें स्थापित की गई जटायु स्कल्पचर की चौड़ाई 150 फीट, ऊंचाई 70 फीट और लंबाई 200 फीट है। यह पार्क कुल तीस हजार स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
जटायु नेचर पार्क की खूबसूरती वहां से दिखने वाले नजारों के कारण और बढ़ जाती है। पार्क की ऊंचाई से वेस्टर्न घाट की वादियां नजर आती हैं। जिससे यहां आना और रोमांचक हो जाता है। 

4 of 5
जटायु नेचर पार्क को बनाने के पीछे इसका पौराणिक इतिहास बताया जाता है। दरअसल, जिस तरह से मां सीता को बचाने के लिए रावण से युद्ध करते वक्त जटायु का एक पंख कट गया था। उसी तरह इस मूर्ति का भी एक पंख नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जटायु नेचर पार्क सड़क से चार सौ फीट ऊपर बना है। यहां की खूबसूरती बेहद ही आकर्षक है। इस पार्क को महिला सम्मान और और महिला सुरक्षा को समर्पित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें