चांदनी चौक और जामा मस्जिद एरिया के अलावा खान मार्केट का मटन कबाब भी काफी फेमस है। यहां कैफे और फास्ट फूड की दुकानें आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। मटन कबाब और फ्राइड राइस खाने के बाद आप भी यहां के जायके के मुरीद हो जाएंगे। आजम की मुगलई, कैफे टर्टल जैसे रेस्टॉरेंट भी हैं, जहां आपको कई तरह के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा।