Hot Air Balloon In India: भारत के मंदिर से लेकर मेलों तक और पहाड़ों से लेकर समुद्र तक मशहूर हैं, लेकिन पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाने के लिए यहां एक ऐसी एक्टिविटी भी है, जिसकी तलाश अक्सर लोग गूगल सर्च में करते हैं। यहां आसमान से भारत को देखने का रोमांच अब भी बहुत कम लोगों ने महसूस किया है। अक्सर लोग गूगल पर “Hot Air Balloon in India” सर्च करते हैं और निराश होकर लौट आते हैं, क्योंकि हर शहर में हॉट एयर बैलून नहीं उड़ते पर जो दावा करते हैं, वे ज़्यादातर टेथर्ड या फेस्टिवल शो होते हैं, जिसमें असली फ्लाइट नहीं मिलती।
लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है, भारत में कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां रियल हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठाया जा सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत में असली हॉट एयर बैलून कहां उड़ते हैं, कब उड़ते हैं और इसके लिए कितने रूपये खर्च करने पड़ सकते हैं तो ये लेख आपके काम आएगा।