भारत के खूबसूरत राज्य मध्यप्रदेश का नाम सुनते ही वहां की प्राचीन धरोहर, मंदिर और झील- झरने जेहन में आने लगते हैं। यह राज्य अपनी संस्कृति और प्रकृति के लिए जाना जाता है। दूर-दूर से सैलानी मध्यप्रदेश की खूबसूरती का आनंद लेने आते हैं। पांच नदियों नर्मदा, चंबल, सोन, ताप्ती और शिप्रा नदी के किनारे में बसे इस राज्य में एक से बढ़कर एक शानदार स्थल हैं, जिनमें से एक है ग्वालियर स्थित 'जय विलास महल'। इसे सिंधिया महल के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं क्यों खास है ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये महल: