फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी जा रहे हैं तो इन जगहों पर जरुर घूम कर आएं, इनके बिना यात्रा अधूरी है

Fri, 05 Jul 2019 04:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
जगन्नाथ पुरी देश के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यहां हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस खास मौके पर दुनिया भर के श्रद्धालु पुरी आते हैं। दस दिन तक यह उत्सव चलता रहता है। अगर आप भी पुरी आने की सोच रहे हैं तो आपको पुरी के आसपास के जगहों के बारे में भी जानना चाहिए, जहां आप जगन्नाथ यात्रा के अलावा और कई चीजें देख सकें। इन जगहों को देखे बिना आपकी पुरी यात्रा अधूरी रह जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : K R Deepak
चिलिका लेक
प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए चिलिका लेक बेस्ट डेस्टिनेशन है। चिलिका लेक एशिया की सबसे बड़ी नमकीन पानी की झील है। यह झील पुरी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील के पास पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की भी ढेरों प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा यहां चिलिका लेक सैंच्युरी भी है जो 1100 स्कवॉयर किलोमीटर के हिस्से में फैली हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
कोणार्क सूर्य मंदिर
जगन्नाथ पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर कोणार्क सूर्य मंदिर स्थित है। कोणार्क सूर्य मंदिर अपनी वास्तुकला और नक्काशी के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस मंदिर को 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव ने बनवाया था। यह मंदिर सूर्य के रथ के आकार का बना हुआ है। इस प्राचीन मंदिर का वास्तुशिल्प इस तरह बना हुआ है कि लगता है कि मानो भगवान सूर्यदेव का रथ आसमान में उड़ रहा है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
पुरी बीच
बंगाल की खाड़ी की तटरेखा पर स्थित पुरी बीच छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त यहां का नजारा देखते ही बनता है। वैसे जो लोग शहर की भीड़ भाड़ से दूर कुछ वक्त शांति से बिताना चाहते हैं तो उनके लिए परफेक्ट जगह है। मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भी अपनी रेत से बनने वाली कलाकृतियों को इसी बीच पर बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहने की व्यवस्था 
तीर्थ स्थान होने के साथ ही पुरी उड़ीसा का लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए यहां रुकने के लिए आपको सभी तरह के होटेल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे। पूरी बीच के पास ही कई होटेल हैं। भीड़ में किसी भी तरह के ठहरने की परेशानी न हो इसलिए आप चाहें तो होटेल की पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग कराकर जाएं। उड़ीसा टूरिज्म डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से भी ठहरने की व्यवस्था है। आप उसे भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें