जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के स्थानीय निवासियों ने सरकार से यहां स्थित भगवान शिव महनाल स्थल और उसके आस-पास स्थित मंदिरों व गुरुद्वारे को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन हब बनाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मंदिरों व भगवान शिव की गुफा का बेहद धार्मिक महत्व है लेकिन जिला प्रशासन और सरकार इनके प्रति उदासीन बनी हुई है। यहां अभी भी सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं का काफी दिक्कत होती है।