फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली ने ब्राजील की सभी फ्लाइट्स कर दी हैं निलंबित, जानिए क्या है कारण

Fri, 22 Jan 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है - फोटो : Social Media

कोरोना की वैक्सीन भले ही आ गई हो लेकिन कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई सारे देशों में कोरोना की वृद्धि की जो रफ्तार है, वो वाकई डरा देने वाली है। यही वजह है कि एक देश दूसरे देश से सीख लेकर अपने देश को सुरक्षित रखने का प्रयत्न कर रहा है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रोबर्टो स्पेरंजा ने अभी कुछ ही दिन पूर्व कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है कि ब्राजील से आने वाली सभी फ्लाइट्स को निलंबित किया जाता है। जानिए फ्लाइट्स को निलंबित करने से जुड़ी अन्य जानकारी।

 





 
विज्ञापन

2 of 4
नियम में परिवर्तन किया जा सकता है - फोटो : PTI

31 जनवरी तक निलंबित
इटली के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस फैसले का सख्ती से पालन होना चाहिए। दूसरे देशों में जिस प्रकार कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है, उसे ध्यान में रखते हुए इटली सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। फिलहाल तो आदेशानुसार 31 जनवरी तक तो इटली में यह नियम इसी प्रकार रहेगा। आगे चलकर स्थितियों को देखते हुए नियम में परिवर्तन किया जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 4
इटली में आने की अनुमति नहीं है - फोटो : Amar Ujala
कोरोना टेस्ट है जरूरी
इटली सरकार के अनुसार पिछले 14 दिनों में जो भी ब्राजील गया है, उसे इटली में आने की अनुमति नहीं है। फेसबुक के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा है कि इटली में रहने वाले जो भी लोग ब्राजील से लौट रहे हैं, उन्हें कोरोना का टेस्ट जरूर कराना होगा और आइसोलेट भी होना होगा ताकि संक्रमण ज्यादा न फैले। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना के इस नए स्ट्रेन का अध्ययन करना इतना आसान नहीं है - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व गंभीर समय से गुजर रहा है
स्वास्थ्य मंत्री रोबर्टो स्पेरंजा के अनुसार विश्व के लिए यह समय बहुत मुश्किल है। हमारे वैज्ञानिकों के लिए कोरोना के इस नए स्ट्रेन का अध्ययन करना इतना आसान नहीं है। किसी को भी पता नहीं है कि कोरोना का यह नया स्ट्रेन कितना खतरनाक साबित हो सकता है।यही वजह है कि हम किसी प्रकार की रिस्क नहीं ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें