फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: 2000 रुपये में आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, करें इस तीर्थ स्थल के दर्शन

Mon, 28 Nov 2022 02:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यात्रा - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package To Maa Bamleshwari Temple Raipur: भारत अध्यात्म, संस्कृति और धार्मिकता से परिपूर्ण देश है। घूमने का शौक रखने वालों के लिए भारत के हर राज्य और शहर में दार्शनिक स्थल हैं। प्राकृतिक सुंदरता के अद्भुत नजारे यहां आपको देखने को मिलेंगे। देश में कई धार्मिक स्थल भी हैं। घूमने के लिए यह मौसम बहुत उपयुक्त है। अगर परिवार में बड़े बुजुर्ग हैं और उन्हें कहीं सफर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें किसी तीर्थ स्थल की सैर करा सकते हैं। घर के बड़ों को मंदिर या कोई प्राचीन तीर्थ स्थल पसंद आएगा। पूरे परिवार के साथ ट्रिप पर जाना है तो अधिक खर्च होने की संभावना रहती है। ऐसे में कम पैसों में किसी सस्ते तीर्थ स्थल की यात्रा करनी है और छुट्टियां भी अधिक नहीं हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। आईआरसीटीसी बजट में तीर्थ स्थल की सैर करा रहा है। वीकेंड में घर के बड़ों और बच्चों को लेकर तीर्थ स्थल की सैर करने जा सकते हैं। ये रहा आईआरसीटीसी का सस्ता टूर पैकेज।
विज्ञापन

2 of 6
रायपुर बम्लेश्वरी माता मंदिर - फोटो : facebook
बजट में तीर्थ स्थल की यात्रा

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध माता के मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इस टूर पैकेज का नाम 'माता बमलेश्वरी दर्शन एक्स रायपुर' है। छत्तीसगढ़ में कई दार्शनिक और धार्मिक जगहें हैं। यह जगह पहाड़ों और खूबसूरत तालाब से घिरी है।
विज्ञापन

3 of 6
सफर - फोटो : iStock
कितने दिन का टूर पैकेज

माता बमलेश्वरी धाम की यात्रा के लिए आपको अधिक समय नहीं लगेगा। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज महज एक दिन का है। इस टूर पैकेज में एक दिन में घूमकर लौट सकते हैं।

4 of 6
माता बम्लेश्वरी मंदिर - फोटो : facebook
कब जा सकते हैं तीर्थ स्थल

इस टूर पैकेज की खास बात है कि इसकी शुरुआत वीकेंड पर होगी। 3 दिसंबर 2022 से माता बमलेश्वरी के मंदिर जा सकते हैं। इस दिन शनिवार है। इसके बाद हर दिन बम्लेश्वरी मंदिर जाने के लिए आईआरसीटीसी टूर पैकेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
टूर पैकेज - फोटो : सोशल मीडिया
कहां से शुरु होगा सफर

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत रायपुर से हो रही है। रायपुर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से आपको कार पिकअप करने पहुंचेगीय। यहां से माता बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको एसी कार की सुविधा, डोंगरगढ़ फोर्ट की सैर करने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
कितना आएगा तीर्थ स्थल की सैर का खर्च

इस टूर पैकेज में तीन लोग शामिल हैं तो 1970 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ेंगे। वहीं चार से छह लोगों के ग्रुप में प्रति व्यक्ति के लिए 1135 रुपये व्यय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें