बहुत लोग घूमने फिरने की चाह तो रखते हैं लेकिन सही तरीके से योजना न बना पाने की वजह से कहीं जा नहीं पाते हैं। तो ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लाया है बेहतरीन मौका। अब एक खास पैकेज के तहत छह दक्षिण भारत की सैर करने का मौका मिल रहा है। आइए जानें क्या है पूरी योजना।
विज्ञापन
2 of 5
सात दिन और छह रातों के लिए आईआरसीटीसी की तरफ से घूमने का मौका मिल रहा है। इसमें त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति और कोच्चि शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : pixa
तारीख की बात करें तो पहला टूर 12 अक्टूबर दूसरा 9 नवंबर और तीसरा 22 नवंबर है। इस टूर पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने का खर्च, सभी शहरों में अच्छे होटल में ठहरना, ब्रेकफस्ट और डिनर, साइटसीइंग और टूर पैकेज में शामिल सभी 6 शहरों के प्रसिद्ध जगहों पर घूमना-फिरना भी शामिल है।
4 of 5
इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। इसमें आप केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, रामानाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, भगवान बालाजी मंदिर और श्री कलहस्ती मंदिर की सैर कर सकते हैं।
इस टूर की कीमत प्रति व्यक्ति के हिसाब से तय की गई है। तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति के हिसाब से करीब 41 हजार 580 रूपये होगी। दो लोगों के लिए ये कीमत 52 हजार रूपये के आसपास रहेगी।