फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा है दो देशों की सैर, जानें कब और कितने रुपयों में करें पैकेज बुक

Thu, 23 Nov 2023 12:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टूर पैकेज - फोटो : Pixabay
IRCTC Tour Package For Singapore and malaysia : विदेश घूमने का सपना अब आसानी से पूरा किया जा सकता है। भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व और परंपरा व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं।

हालांकि घूमने का शौक रखने वाले भारतीय देश के साथ ही विदेश यात्रा की भी इच्छा रखते हैं, लेकिन विदेशों की यात्रा को लेकर पासपोर्ट, वीजा, अधिक खर्च, अनजान देश में रहन-सहन और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं, ऐसे में विदेश यात्रा से वंचित रह जाते हैं।

रेलवे का आईआरसीटीसी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सारे टूर पैकेज लाता है, जो बजट में यात्रा के दौरान यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देता है। आईआरसीटीसी विदेश यात्रा का ऑफर दे रहा है। भारतीय दो देशों की यात्रा बजट में और कई सुविधाओं के साथ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आईआरसीटीसी के विदेश टूर पैकेज का किराया और पूरी डिटेल।
विज्ञापन

2 of 6
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का विदेश टूर पैकेज

इस बार भारतीय रेलवे के टूर पैकेज के जरिए पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया जाने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरत नजारों का मजा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
singapore - फोटो : pixabay
कब जा सकते हैं टूर पर

आईआरसीटीसी का सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज 21 नवंबर 2023 से शुरू हुआ है। इस टूर पैकेज का नाम Enchanting Singapore And Malaysia (ND 021) है। टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।

4 of 6
टूर पैकेज - फोटो : iStock
कितने दिन का है टूर पैकेज

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो यहीं से यात्रा की शुरुआत करें। दिल्ली के निवासी नहीं है, तो सबसे पहले आपको राजधानी आना होगा। पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।
विज्ञापन

5 of 6
सुविधा और किराया - फोटो : pexel
सुविधा और किराया

सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। परिवहन के साथ ही ठहरने के लिए होटल रूम मिलेगा। अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो 163700 रुपए में टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने की योजना है, तो दो लोगों के लिए टिकट बुक करने में प्रति व्यक्ति 134950 रुपए खर्च आएगा। अगर साथ में 2 से 11 साल की उम्र का बच्चा है तो 103100 रुपए किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
कैसे करें टिकट बुक?

सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज को बुक करने के लिए टिकट ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com से मिल सकता है। अगर  ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। लखनऊ के गोमती नगर में पर्यटन भवन से टिकट बुक किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें