फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package 2022: अयोध्या, काशी से जगन्नाथ पुरी तक प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के करने हैं दर्शन, तो इतने रुपये में करें बुकिंग

Wed, 30 Mar 2022 03:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : Istock
भारत के प्रसिद्ध और मशहूर तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी का नया टूर पैकेज आपके लिए ही है। धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए रेलवे एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इसमें एक निश्तिच धनराशि खर्च करके यात्रियों को अयोध्या के रामलला से लेकर काशी विश्वनाथ, गंगासागर समेत जगन्नाथ पुरी तक के दर्शन का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान पर्यटकों के रहने, खाने-पीने और मंदिरों तक आवागमन के लिए बस या टैक्सी की भी व्यवस्था की जाएगी। गर्मियों की छुट्टियों में परिवार के साथ तीर्थ स्थलों का दर्शन करने का यह बेहतर समय और मौका है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों को इन धार्मिक जगहों के दर्शन कराने के साथ ही आप यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के बारे में, जिसमें कर सकेंगे राम लला से जगन्नाथ मंदिर तक के दर्शन।  
विज्ञापन

2 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला
तीर्थ स्थलों के भ्रमण के टूर पैकेज का नाम और शुरुआत

आईआरसीटीसी यात्रियों को प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज लाया है, जिसका नाम स्वेदश दर्शन योजना है। इस पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 23 अप्रैल से शुरु होगी, जो एक मई 2022 तक संचालित की जाएगी। गर्मी के दिनों में यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ देने के लिए रेलवे नाॅन एसी ट्रेनों के साथ ही एसी ट्रेन की सुविधा भी देगी।
विज्ञापन

3 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : facebook
कितने दिन का टूर?

आईआरसीटीसी का यह नया टूर पैकेज पूरे 9 दिन और 8 रात का होगा। इसमें रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने का इंतजाम करेगी। साथ ही खाने-पीने के अलावा दार्शनिक स्थलों तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी। एसी और नाॅन एसी सुविधा भी मिलेगी।

4 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : istock
टूर पैकेज में इन जगहों की सैर

इस टूर पैकेज में यात्रियों को अयोध्या की राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, बैद्यनाथ मंदिर, गंगासागर, कोलकाता का काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : facebook
कहां से कहां तक का सफर?

यात्री अपने सफर की शुरुआत यूपी के कुछ स्टेशनों से कर सकेंगे। इस टूर पैकेज का लाभ लेने के लिए यात्रियों को ट्रेन आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर और लखनऊ से मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : amar ujala
टूर पैकेज का किराया

स्वेदश दर्शन योजना के लिए यात्रियों को एक तय कीमत जमा करनी होगी। प्रति यात्री 3 एसी क्लास का किराया 23830 रुपये और नान एसी क्लास के लिए मात्र 16700 रुपये खर्च करने होंगे। जिसमें यात्रा के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय सफर के लिए नाॅन एसी बस, नॉन एसी धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीर्थ स्थलों का टूर पैकेज - फोटो : irctc official website
कैसे बुक करें रेलवे का टूर पैकेज

जो भी यात्री इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं वह लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में बने आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टूर पैकेज बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर आनलाइन बुकिंग की सुविधा भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें