अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन तोहफा लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस तोहफे में आपको टिकट बुक कराने पर 50 लाख रुपये का फ्री ट्रैवल बीमा मिलेगा। इस बीमा के जरिए आप देश-विदेश की बेहतरीन टूरिस्ट जगहों की सैर का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको यह यात्रा तोहफा
विज्ञापन
2 of 4
travel app
- फोटो : social media
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड से अगर आप हवाई जहाज का टिकट बुक कराएंगे तो आपको 50 लाख रुपये का फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। यहां आपको बता दें कि यह तोहफा रेलवे टिकट के लिए नहीं बल्कि हवाई टिकट के लिए है। यात्रियों को बीमा कवर वन वे और राउंड ट्रिप दोनों पर मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
leave travel concession
यह बीमा सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए मिलेगी। हालांकि यह सुविधा यात्रियों को टिकट की क्लास के आधार पर मिलेगा और घरेलू या फिर अंतरराष्ट्रीय किसी भी उड़ान का टिकट बुक कराने पर मिलेगा। अगर सफर के दौरान यात्रियों के साथ किसी भी तरह की दुर्घटना हो जाती है तो उन्हें यह बीमा मिलेगा।
delta air lines plane
- फोटो : delta air lines plane
अगर यात्रा के दौरान कोई यात्रा स्थाई या फिर अस्थाई तौर पर विकलांग होता है या फिर उसकी मौत हो जाती है तो यह बीमा उसे सुरक्षा देगा। सबसे खास बात है कि इस इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम आईआरसीटीसी खुद भरेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ पार्टनरशिप करेगी।