भगवान जगन्नाथ
- फोटो : Adobe Stock
किन-किन तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन?
इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी, कामाख्या, गया, काशी और अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन राजकोट से रवाना होगी। जो कि सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती जंक्शन, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर सहित कई स्टेशनों के होकर गुजरेगी। इन सभी स्टेशनों से यात्री अपने सफर के लिए ट्रेन पर सवार हो सकते हैं।
जगन्नाथ पुरी, ओडिशा
सफर के दौरान श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। तीर्थ के साथ ही पुरी बीच और स्थानीय बाजार भी घूमने का अवसर मिल सकेगा। जब यात्रा जगन्नाथ पुरी के गंतव्य पर होगी तो विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर और भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर के भी दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
कामाख्या मंदिर, असम
ओडिशा से होती हुई ये स्पेशल ट्रेन असम के गुवाहाटी पहुंचेगी, जहां शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यात्रियों को विशेष दर्शन के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि यात्री धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग ले सकें।
गया, बिहार
आगे का सफर बिहार के गया और बोधगया का होगा। यहां महाबोधि मंदिर, विशाल बुद्ध प्रतिमा, विष्णुपद मंदिर और मां सर्वमंगल गौरी शक्तिपीठ के दर्शन कराए जाएंगे।
वाराणसी-अयोध्या, उत्तर प्रदेश
बिहार से चलकर श्रद्धालुओं की ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेगी, जहां बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर और मां अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन का अवसर मिलेगा। गंगा घाट पर समय बिताने का भी मौका मिलेगा। यहां से यात्रा अयोध्या के लिए रवाना होगी, जहां राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन कराए जाएं।