फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार रुपये और तीन तीर्थस्थलों की यात्रा, ऐसा मौका मिलता है सालों में एक बार

Thu, 27 Jun 2019 06:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
छुट्टियों में कई लोग हिल स्टेशन और ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार अपने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर या अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जबरदस्त मौका बार-बार नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी कभी भी अपने दिलचस्प ऑफर से लोगों को खुश करने का मौका नहीं छोड़ता। इस बार एक नहीं तीन जगहों की तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय रेलवे का कैटरिंग ऐंड टूरिजम डिपार्टमेंट अपने यात्रियों के लिए हिल स्टेशन की सैर के साथ ही तीर्थ दर्शन का भी ऑफर लेकर आया है। पैकेज का नाम 'भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन EZBD32 'है। यह छह रात और सात दिन का टूर रहेगा। जिसके तहत यात्री देश के कई महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे और हिल स्टेशन पर यात्रा का लुत्फ उठाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
टूर की शुरुआत पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन से होगी। इस ट्रिप पर जानेवाले यात्री तीन जुलाई 2019 को अपनी यात्रा शुरू करेंगे और नौ जुलाई 2019 को उसी स्टेशन पर यह यात्रा पूरी होगी। इस टूर का हिस्सा बनने के इच्छुक यात्रियों के लिए बर्धमान, भोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, दुमक, भागलपुर, किउल और पटना रेलवे स्टेशन बोर्डिंग पॉइंट होंगे। यात्री इनमें से किसी भी स्टेशन से टूर का हिस्सा बन सकते हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Social Media
पैकेज का खर्च और सुविधाएं 
इस जबरदस्त टूर पैकेज के लिए आपको छह हजार 300 रुपये खर्च करने होंगे। इस दौरान यात्रियों के लिए सुबह के नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने की व्यवस्था भी इस पैकेज में शामिल है। यह खाना शाकाहारी होगा। पैकेज में यह टूर नॉन एसी कोच में रेल यात्रा द्वारा तय किया जाएगा। रात में ठहरने के लिए नॉन एसी हॉल की व्यवस्था की जाएगी। साइट सीइंग के लिए गाड़ी का इंतजाम पैकेज में शामिल है। यह बस नॉन एसी होगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिहाज से एक रेलवे गार्ड और ट्रेन सुप्रिटेंडेंट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें