फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 13 हजार रुपये में कर आइए वैष्णो माता के दर्शन, साथ में गुलमर्ग श्रीनगर घूमने का सुनहरा मौका

Thu, 27 Jun 2019 06:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के मौसम में भले धूप, पसीना, लू, इन्फेक्शन्स और वायरल बीमारियां परेशान कर देती हों लेकिन खूबसूरत जगह घूमने के ढ़ेरो ऑफर भी हैं जो राहत देते हैं। इन ऑफर्स के जरिए आप उन सारी जगहों पर सीजन में घूम सकते हैं। जिनके बारे में आप अक्सर सोचते रह जाते हैं और जा नहीं पाते। तो इस बार आईआरसीटीसी इतना बेहतरीन ऑफर दे रहा है, जिसे आप चाह के भी छोड़ नहीं पाएंगे। 




 
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन अपने यात्रियों के लिए कश्मीर और वैष्णो देवी मंदिर दर्शन का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तरत मात्र 13 हजार 500 रुपये में आप प्रतिव्यक्ति किराए के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस टूर पैकेज के तहत यात्री कश्मीर की खूबसूरत वादियों, बर्फ और डल झील की सैर करेंगे तो वहीं श्रीनगर के टूरिस्ट प्लेस भी घूमेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
गुलमर्ग के हसीन नजारें देखेंगे और सोनमर्ग के ग्लेशियर्स पर मस्ती करेंगे। इतना ही नहीं पहलगाम की बेइंतहा खूबसूरत घाटी की सैर भी इस पैकेज में शामिल है।इतना ही नहीं, इस टूर के साथ आप मां वैष्णो के दर्शन भी कर पाएंगे।आईआरसीटीसी इस कॉम्बो ट्रेवल ऑफर का नाम 'पैराडाइज ऑन अर्थ' है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को सिंगल सीट के लिए 16 हजार 400 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, डबल ऑक्यूपसी के लिए 17 हजार 210 रुपये और तीन लोगों के ग्रुप में अगर आप जा रहे हैं तो आपके प्रति व्यक्ति 13 हजार 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बच्चों के लिए उनकी उम्र के हिसाब से अलग से चार्ज देना होगा। इस टूर की शुरुआत 1 मई 2019 से हुई है और यह 30 अप्रैल 2020 तक जारी रहेगा। आप अपनी सुविधा के हिसाब से पैकेज बुक करा सकते हैं। 

4 of 5
- फोटो : PTI
'पैराडाइज ऑन अर्थ' टूर पैकेज कुल 7 रात और 8 दिन का पैकेज है, जिसकी शुरुआत श्रीनगर से होगी। पहले दिन श्रीनगर के एयरपोर्ट पर दोपहर में मीट ऐंड ग्रीट सेशन के बाद हाउस बोट राइड कराई जाएगी और फिर होटल में चेक-इन के बाद यात्रियों को श्रीनगर की वादियों के बीच सनसेट देखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैकेज में सुविधाएं 
इस टूर पैकेज में यात्रियों को थ्री स्टार होटल में रुकने की सुविधा दी जा रही है, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर भी शामिल है। होटल से साइट सीइंग के लिए जाते समय एयर कंडीशनर गाड़ी की सुविधा है। ड्राइवर कम गाइड सर्विस शामिल है। यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंश दिया जा रहा है। साथ ही पैकेज के अंदर टोल, पार्किंग और दूसरे टैक्स भी शामिल हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें