छुट्टियों में कई लोग हिल स्टेशन और ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन इस बार अपने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर या अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो ये जबरदस्त मौका बार-बार नहीं मिलेगा। आईआरसीटीसी कभी भी अपने दिलचस्प ऑफर से लोगों को खुश करने का मौका नहीं छोड़ता। सावन के शुभ महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना चल रही है, लोग भोलेनाथ के दर्शन करने भारत के प्रख्यात मंदिर भी जाते हैं। इस बार एक नहीं चार जगहों की तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल रहा है।