सावन के शुभ महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना चल रही है, लोग भोलेनाथ के दर्शन करने भारत के प्रख्यात मंदिर भी जाते हैं। इतना ही नहीं, सावन के महीने में गंगा स्नान का भी बड़ा महत्व है। ऐसे में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन आपकी राह आसान करने के लिए सबसे बेस्ट ऑफर लेकर आए हैं। सोचिए इस ऑफर में आप एक नहीं बल्कि भारत के तीन विशेष जगह के घाट पर गंगा स्नान कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
'GANGA SNAN SPECIAL YATRA' नाम से एक पैकेज लेकर आया है। आठ रात और नौ दिन के यह पैकेज मात्र 8,505 रुपये का है। 8,505 रुपये का टिकट वयस्कों के लिए होगा। इस पैकेज के दौरान आपको हरिद्वार, ऋषिकेश और वाराणसी की यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
26 अगस्त को ट्रेन असम के गुवाहाटी से शाम छह बजे चलेगी। पैकेज में यात्रा के तहत नाश्ता, दोपहर का खाना और डिनर ट्रेन में मिलेगा।
रेलवे के अनुसार, गुवाहाटी से ट्रेन चलकर न्यू बोंगगाईगांव, न्यू कूच बेहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशन पर निर्धारित शेड्यूल से रुकेगी। वहीं, वापसी में कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बेहार, न्यू बोंगाइगांव में स्टाप्स लेकर गुवाहाटी पहुंचेगी।