हमारे देश में तीर्थयात्रा करने की परंपरा चली आ रही है। धार्मिक स्थलों की यात्राएं करना करने से हमारे मन को सुकून और शांति मिलती है और यात्रा करने से हम खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसी यात्राएं कराता रहता है। भारत दर्शन के तहत आईआरसीटीसी एक बार फिर लेकर आया है- रामायण यात्रा पैकेज। यह टूर पैकेज बहुत ही सस्ता है और सुविधाजनक भी है। आप ही सोचिए न, महज 16 हजार रुपये में देश के 14 धार्मिक स्थलों की यात्रा करने से सस्ता टूर और भला क्या हो सकता है! आइए, जानते हैं क्या कुछ खास है इस पैकेज में:
विज्ञापन
2 of 6
Ramayan Serial(File Photo)
- फोटो : twitter
आईआरसीटीसी का यह पैकेज 14 दिन और 13 रातों का है, जिसके लिए महज 15 हजार 990 रुपये देने होंगे। इस यात्रा में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से लेकर सीता की जन्मस्थली जनकपुर(नेपाल) तक की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान लोग 12 तीर्थस्थलों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
जनकपुर मंदिर
इन जगहों पर घुमाएगी ये ट्रेन
हंपी
नासिक
चित्रकूट धाम
वाराणसी
बक्सर
रघुनाथपुर
सीतामढ़ी
जनकपुर (नेपाल)
अयोध्या
नंदीग्राम
इलाहाबाद
श्रृंगवेरपुर
4 of 6
Vijaywada(File Photo)
आईआरसीटीसी की इस यात्रा के लिए लोग चेन्नई और मदुरई के अलावा दिंदिगुल, करुर, ईरोड, सलेम, जोलार्पेट्टई, काटपाडी, नेल्लोर, विजयवाड़ा आदि स्टेशनों से ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कब से कब तक की होगी यात्रा
यह यात्रा आगामी पांच मार्च को शुरू होगी और 18 मार्च को खत्म होगी। पांच मार्च को ट्रेन मदुरई से खुलेगी और फिर तमाम बोर्डिंग स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए रवाना होगी। वापसी में 18 मार्च को यह अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को उतारते हुए मदुरई पहुंचेगी।
स्लीपर क्लास से यात्रा, होटल व खाने का खर्च शामिल
इस यात्रा के लिए लोगों को प्रति व्यक्ति 15,990 रुपये देने होंगे। इसमें स्लीपर क्लास से यात्रा, होटल में ठहरने, तीनों टाइम के खाने का खर्च शामिल है। वहीं, किसी पर्यटन स्थल में लगने वाला प्रवेश शुल्क यात्रियों को खर्च करना होगा। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर आॅनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।